देश की खबरें | जिलाधिकारी अवगत कराएं कि क्या दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़की मुआवजा की हकदार है: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को बुलंदशहर के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वह अदालत को अवगत कराएं कि क्या 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित जिसका अदालत की अनुमति से गर्भपात कराया गया है, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष 2015 के तहत मुआवजा पाने की हकदार है। अदालत ने यह भी अवगत कराने को कहा कि क्या पीड़ित लड़की की मां जो कि श्रमिक है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने की हकदार है।