देश की खबरें | हिंदू देवता से जुड़ी केरल विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणियां मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश:कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में हिंदू देवता के बारे में विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमसीर की टिप्पणियों को लेकर जारी राजनीतिक खींचतान के बीच कांग्रेस ने इसे उन मुद्दों से ध्यान भटकाने का “हथकंडा” करार दिया, जिनसे वाम सरकार घिरी हुई है। लेकिन सत्तारूढ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) दृढ़ता से अपने नेता के साथ खड़ी है।