देश की खबरें | पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की संभावनाएं तलाशेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ की संभावनाएं तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। इससे लोकसभा चुनाव का समय आगे बढ़ने की संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं ताकि इन्हें कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ ही संपन्न कराया जा सके।