जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.61 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.61 पर पहुंच गया।
मुंबई, एक सितंबर घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.61 पर पहुंच गया।
विदेश मुद्रा के विशेषज्ञों ने बताया कि विदेशी कोष के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमत के 87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा।
सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कृषि तथा सेवा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश की आर्थिक वृद्धि दर (जीडीपी) चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 प्रतिशत रही। यह पिछली चार तिमाहियों में सबसे ऊंची वृद्धि दर है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.58 पर खुला और फिर 82.63 पर पहुंच गया। बाद में वह 82.61 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में नौ पैसे की बढ़त है। बृहस्पतिवार को रुपया 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.65 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

