विदेश की खबरें | कांगो में सशस्त्रबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 26 लोगों की मौत: स्थानीय अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हिंसा बुधवार तड़के पूर्वी शहर गोमा में हुई, जहां धार्मिक संप्रदाय वाजालेंडो के अनुयायी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए थे। लोगों का आरोप है कि ये संगठन औपनिवेशिक ताकतों जैसा बर्ताव कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सेना ने विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जबकि कांगो की सेना ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

सेना ने यह भी बताया कि 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तरी कीव क्षेत्र में नागरिक समाज से जुड़े संगठन के उपाध्यक्ष प्लेसाइड नजिलम्बा ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस झड़प में 26 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 50 लोग घायल हैं।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ के संवाददातों के अनुसार, गोमा में नजदीकी नदोशो अस्पताल में काफी संख्या में घायलों को लाया गया है।

गोमा के मेयर फॉस्टिन नेपेंडा कपेंड ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा के तुरंत बाद 23 अगस्त को उस पर प्रतिबंध लगा दिया था। हिंसा की आशंका में प्रमुख चौराहों पर बुधवार सुबह करीब चार बजे से रक्षा बल तैनात थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)