देश की खबरें | गुजरात भाजपा ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार का समर्थन किया, कांग्रेस ने इसे ‘चाल’ बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार पर केंद्र द्वारा जोर दिए जाने का समर्थन किया है और कहा है कि लगातार चुनाव होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं और परियोजनाओं की लागत बढ़ जाती है। हालांकि, विपक्षी दल कांग्रेस ने इस कदम को महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की ‘‘चाल’’ बताया है।