विदेश की खबरें | गैर देशज प्रजातियां दुनियाभर में अरबों डॉलर का नुकसान कर रहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न 10 सितंबर (कन्वरसेशन) गैर देशज प्रजातियां (इनवेसिव स्पेशिज) दुनियाभर में फसलों, वन्यजीव और मानव स्वास्थ्य को नुकसान का कारण बनती हैं। गैर देशज प्रजातियों में वनस्पति, पशु और मछली शामिल हैं। इनमें से कुछ देशज प्रजातियों का शिकार कर लेती हैं, तो कुछ स्थान बनाने और भोजन के लिए अन्य प्रजातियों को प्रतिस्पर्धा में पछाड़ देती हैं या बीमारी फैलाती हैं।