मेलबर्न 10 सितंबर (कन्वरसेशन) गैर देशज प्रजातियां (इनवेसिव स्पेशिज) दुनियाभर में फसलों, वन्यजीव और मानव स्वास्थ्य को नुकसान का कारण बनती हैं। गैर देशज प्रजातियों में वनस्पति, पशु और मछली शामिल हैं। इनमें से कुछ देशज प्रजातियों का शिकार कर लेती हैं, तो कुछ स्थान बनाने और भोजन के लिए अन्य प्रजातियों को प्रतिस्पर्धा में पछाड़ देती हैं या बीमारी फैलाती हैं।
संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में गैर देशज प्रजातियों के कारण सालाना 423 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। इसमें बताया गया है कि 1970 के बाद से हर दशक में ये नुकसान कम से कम चार गुना हो गया है।
मनुष्य जाने-अनजाने नियमित रूप से जानवरों,पौधों और अन्य जीवित प्रजातियों को उनके घरेलू क्षेत्रों से नए स्थानों पर ले जाता है।
मिसाल के तौर पर, वे फसल उगाने के लिए दूरदराज़ के इलाकों से पौधों को लाता है या हानिकारक कीटों का सफाया करने के लिए गैर देशज प्रजाति को लाता है।
जब कोई ऐसी प्रजाति जो किसी विशेष क्षेत्र की मूल प्रजाति नहीं होती और वह वहां स्थापित होकर तेजी से प्रजनन करती है और नुकसान पहुंचाती है, तो यह आक्रामक हो जाती है।
‘द कन्वरसेशन’ के इन हालिया लेखों में बताया गया है कि कैसे कई गैर देशज प्रजातियां पूरे अमेरिका में आर्थिक और पारिस्थितिक नुकसान पहुंचा रही हैं।
वे ऐसे कदमों के बारे में भी जानकारी देते हैं जिन्हें लोग इस वैश्विक समस्या में योगदान देने से बचने के लिए उठा सकते हैं।
सर्वात्तम उदाहरण: कैलरी पेयर पेड़
कई गैर देशज प्रजातियों को नए स्थानों पर लाया गया क्योंकि लोगों को लगा कि वे उपयोगी होंगी। एक उदाहरण जो पूरे अमेरिका के पूर्वोत्तर, मध्यपश्चिम और दक्षिण में व्यापक रूप से दिखाई देता है, वह है कैलरी पेयर (पाइरस कॉलरियाना)। इस पेड़ पर फूल आते हैं और इसे वनस्पतिशास्त्री 100 साल से भी अधिक वक्त पहले एशिया से अमेरिका लाए थे।
बागवानी करने वालों को भू-दृश्य के लिए कैलरी पेयर बहुत पसंद थे और वे ऐसे पेड़ चाहते थे जो एक ही तरह से बढ़ें और खिलें।
डेटन विश्वविद्यालय के वनस्पति पारिस्थितिकी विज्ञानी रेयान डब्ल्यू मैकएवान ने बताया कि उन्होंने इच्छित विशेषताओं के लिए पेड़ों में काट-छांट करके समान क्लोन बनाए। इस प्रक्रिया को ‘ग्राफ्टिंग’ कहा जाता है।
कुछ पेड़ों के विपरीत, कैलरी पेयर अपने पराग से फूलों को पैदा नहीं कर सका। इसलिए पादप विशेषज्ञ ने सोचा कि यह फैलेगा नहीं।
मैकएवान ने कहा कि बागवानी विशेषज्ञों ने कैलरी पेयर के साथ छेड़छाड़ की ताकि इसके नये संस्करण पैदा किए जा सकें।
जैसे-जैसे हवा और पक्षियों ने पेड़ों के बीज फैलाए, जंगली पेड़ों की संख्या बढ़ने लगी और इसने देशज प्रजातियों को खत्म करना शुरू कर दिया।
आज कैलरी पेयर के पड़ों पर कई राज्यों ने रोक लगा दी है। कई राज्य लोगों को उन्हें काटकर उनकी जगह देशज प्रजातियों के पेड़ लगाने के लिए आर्थिक मदद दे रहे हैं।
छोटे जीव, बड़े प्रभाव: जेबरा और कुग्गा मसल्स
ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए गैर देशज प्रजातियों का आकार बड़ा होना ज़रूरी नहीं है। जेबरा और कुग्गा मसल्स (नाखून जितनी बड़ी शेलफिश) 1980 के दशक में महान झीलों (‘ग्रेट लेक्स) पर धावा बोल दिया। उन्होंने पानी के पाइपों को जाम कर दिया और भोजन के लिए देशज मोलस्क प्रजाति (घोंघा) को प्रतिस्पर्धा से बाहर कर दिया।
अब वे नदियों, झीलों और खाड़ियों के माध्यम से पश्चिम में फैल रहे हैं। गैर देशज प्रजातियों के विनाशकारी प्रभावों को सीमित करने के लिए वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकी और ऐतिहासिक ज्ञान, राजनीतिक इच्छाशक्ति और उस कौशल की जरूरत है जिससे लोगों को समझाया जा सके हर कोई समाधान का हिस्सा है।
संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को खतरा: लायनफिश
जब कोई गैर देशज प्रजाति फैलने और प्रजनन करने में विशेष रूप से सफल हो जाती है, तो यह पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकती है।
प्रशांत क्षेत्र की लाल लायनफिश (पटरोइस वोलिटन्स) पर विचार करें, जो पूरे कैरेबियाई क्षेत्र में फैल गई है और अब ब्राजील के तट के साथ दक्षिण की ओर बढ़ रही है।
लायनफिश कई समुद्री स्थानों पर पनपती है और वे कई छोटी मछलियों का शिकार करती हैं।
कैरेबियाई क्षेत्र में, उसने केवल पांच सप्ताह के भीतर चट्टानों पर छोटी मछलियों की संख्या 80 प्रतिशत तक कम कर दी है।
स्थानीय स्तर पर कार्य करने का महत्व
कई गैर देशज पौधों और पशुओं के प्रसार को रोकने के लिए लोगों में जागरुकता महत्वपूर्ण है। अपने क्षेत्रों में गैर देशज प्रजातियों और उनके प्रबंधन के तरीकों के बारे में जानकर, लोग विशेष स्थानों की रक्षा करने और गैर देशज प्रजातियों को फैलने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
(द कन्वरसेशन)
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY