देश की खबरें | पर्यटन क्षेत्र शीघ्र ही जम्मू कश्मीर के विकास का इंजन बन जाएगा: उपराज्यपाल सिन्हा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुपवाड़ा जिले की बंगस घाटी में ‘बंगस एडवेंचर उत्सव’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर का पर्यटन क्षेत्र शीघ्र ही इस केंद्रशासित प्रदेश के लिए विकास का इंजन बन जाएगा। सिन्हा ने कहा, ‘‘ बंगस जैसे गैर पारंपरिक पर्यटन केंद्र आरामदेह रोमांचक और मनमोहक अनुभव चाहने वाले यात्रियों के लिए आदर्श गंतव्य स्थल है। साहसिक पर्यटन से लेकर उत्तम व्यंजन, तीर्थाटन, पारंपरिक हस्तकरघा से लेकर शांत पर्वत तक, सबकुछ जम्मू कश्मीर में है।’’