एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: झालावाड़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक पर्यटक की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झालावाड़ जिले में भीम सागर बांध के पास मऊ महल में भ्रमण के दौरान रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान: झालावाड़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक पर्यटक की मौत, पांच घायल

कोटा, 10 सितंबर राजस्थान के झालावाड़ जिले में भीम सागर बांध के पास मऊ महल में भ्रमण के दौरान रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बारां जिले के बेजाजपुर के निवासी हरिशंकर के रूप में हुई है।

सारोला के थाना प्रभारी कोमल प्रसाद ने बताया कि शाम करीब चार बजकर 30 मिनट पर जब बारां से आए पर्यटक विरासत स्थल का भ्रमण कर रहे थे तभी एक गुबंद और महल के पास के क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरी।

उन्होंने बताया कि पर्यटकों में से एक हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि दो बच्चे समेत पांच अन्य घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि घायलों में से चार बारां जिले के निवासी हैं, जबकि एक झालावाड़ जिले का है। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).