देश की खबरें | ममता पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी के खिलाफ तृणमूल ने कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस की महिला शाखा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में दक्षिण कोलकाता में मार्च निकाला, जिससे राज्य में दोनों धुर प्रतिद्वंद्वियों के बीच ताजा राजनीतिक घमासान शुरू हो गया।