एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है।

दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 47 प्रतिशत था।

मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान किया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 161 दर्ज किया गया जो "मध्यम" श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).