एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: इटावा में बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बीएससी की छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: इटावा में बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

इटावा, छह जून उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बीएससी की छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भर्थना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सालिम पुर गांव मे शुक्रवार सुबह बीएससी की छात्र निशा (20) ने घर के अंदर बरामदे की छत से लगे हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि सुबह निशा के पिता सुनील प्रजापति ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).