देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के किसान ‘गोवंश’ को गोद ले सकेंगे, अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बयान में कहा गया कि “मुख्यमंत्री सहभागिता योजना” के अंतर्गत किसानों को एक से चार तक गोवंश मवेशी सौंपे जाएंगे, जिनके माध्यम से वे आत्मनिर्भर बनेंगे। इस योजना के तहत जिन किसानों को गोवंश मवेशी मिलेगा, उनके आवासीय परिसर में ही मनरेगा के अंतर्गत व्यक्तिगत “कैटल शेड” (एक ऐसा स्थान विशेषकर गाय, भैंस आदि के लिए उपयोगी) बनाए जाएंगे। इससे किसानों को अपने पशुओं के रखरखाव के लिए अलग से स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही, छोटी बायोगैस इकाई भी लगाई जाएंगी।