एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चंदौली में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंदौली जिले के अलीनगर थानाक्षेत्र में पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की साझा टीम ने तस्करी के जरिए पंजाब से बिहार ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | चंदौली में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

चंदौली (उप्र), छह जुलाई चंदौली जिले के अलीनगर थानाक्षेत्र में पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की साझा टीम ने तस्करी के जरिए पंजाब से बिहार ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनंत चन्द्रशेखर ने बताया कि अलीनगर थाने एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सिन्घी ताली पुल के पास ट्रक से बिहार ले जाई जा रही एक करोड़ 12 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की।

एएसपी का कहना है कि ट्रक जब्त कर लिया गया है एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक चालक सुखदेव सिंह पंजाब के तरनतारन जिले के चंबा खुर्द खादूर ग्राम का निवासी है, जिसे पुलिस गिरोहबंद अधिनियम के तहत पाबंद करने की तैयारी कर रही है।

चंद्रशेखर ने बताया कि शराब तस्करी के बारे में सूचना मिलने के बाद घेराबंद की गयी थी, इस दौरान एक ट्रक के चालक ने पुलिस को देख वाहन को घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी की गयी तो 100 बोरी वॉल पुट्टी के नीचे 720 पेटियों में 6399 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब रखी मिली जिसकी कीमत एक करोड़ 12 लाख रुपये आंकी गयी है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचता है, क्योंकि बिहार में शराब बिक्री पर प्रतिबंध होने के कारण वहां उसकी अच्छी कीमत मिल जाती है।

उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).