एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | हरविंदर के दोहरे स्वर्ण पदक से भारत एशियाई पैरा चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर ने दो स्वर्ण पदक के साथ पदक की हैट्रिक पूरी की जिससे भारत रविवार को यहां बीजिंग 2025 एशियाई पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप की पदक तालिका में मेजबान चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

खेल की खबरें | हरविंदर के दोहरे स्वर्ण पदक से भारत एशियाई पैरा चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहा

बीजिंग, छह जुलाई दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर ने दो स्वर्ण पदक के साथ पदक की हैट्रिक पूरी की जिससे भारत रविवार को यहां बीजिंग 2025 एशियाई पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप की पदक तालिका में मेजबान चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

भारत ने प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते। चीन 10 स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर रहा।

पुरुष रिकर्व क्वालीफाइंग दौर में 663 अंक के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और नए चैंपियनशिप रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर रहे हरविंदर ने इससे पहले भावना के साथ मिलकर रिकर्व ओपन मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन हरविंदर ने रिकर्व पुरुष ओपन खिताब भी जीता जिससे प्रतियोगिता में उनके नाम तीन पदक रहे।

हरविंदर और भावना ने चीन के झिहान गाओ और जुन गेन को फाइनल में 5-4 (14-8) से हराकर खिताब जीता। गाओ शूट ऑफ में चूक गए जिससे भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।

रिकर्व पुरुष ओपन फाइनल में हरविंदर ने थाईलैंड के हेनरुचाई नेतसिरी को 7-1 से हराकर भारत को प्रतियोगिता का तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

भारत ने एक और स्वर्ण कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में जीता जहां शीतल देवी और ज्योति ने ल्यु झेंग और जिंग झाओ की चीन की जोड़ी को 148-143 से हराया।

चीन की जोड़ी अंतिम अंतिम चरण में चूक गए जिसमें ल्यु एक निशाना लगाने में नाकाम रहीं।

इससे पहले हरविंदर और विवेक चिकारा ने रिकर्व पुरुष युगल ओपन में रजत पदक जीता। भारतीय जोड़ी को जुन गेन और लीशुइ झाओ की चीन की जोड़ी के खिलाफ फाइनल में शूट ऑफ में 4-5 (17-18) से हार झेलनी पड़ी।

राकेश कुमार और श्याम सुंदर स्वामी को भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा जब यह जोड़ी कंपाउंड पुरुष युगल ओपन में आइ शिनलियांग और यिचेंग झेंग की चीन की जोड़ी से करीबी मुकाबले में 155-156 से हार गई।

भारत के लिए तीसरा रजत कंपाउंड मिश्रित ओपन टीम स्पर्धा में राकेश कुमार और ज्योति ने जीता। इस जोड़ी कने जिंग झाओ और आइ शिनलियांग की चीन की जोड़ी के खिलाफ 150-153 से हार झेलनी पड़ी।

पूजा और भावना ने रिकर्व महिल युगल में कांस्य पदक जीता।

नवीन दलाल और नूरुद्दीन ने पुरष डब्ल्यू 1 युगल वर्ग जबकि ज्योति ने महिला ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).