देश की खबरें | बुराई के खिलाफ एकजुट हों मुसलमान: फारूक अब्दुल्ला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कांग्रेस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मुसलमानों से बुराई के खिलाफ एकजुट होने की रविवार को अपील की।
श्रीनगर, छह जुलाई नेशनल कांग्रेस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मुसलमानों से बुराई के खिलाफ एकजुट होने की रविवार को अपील की।
अब्दुल्ला ने पुराने श्रीनगर शहर में एक जुलूस में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुसलमानों को सभी बुराइयों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। यही एकमात्र तरीका है, जिससे दुनिया में शांति आएगी।’’
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस्लाम को शांति और भाईचारे का धर्म बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘इस्लाम शांति और भाईचारा सिखाता है। अत्याचार और बुराई के खिलाफ लड़ने के लिए हुसैन (पैगंबर मुहम्मद के पोते) ने यही संदेश दिया था।’’
'केफियेह' (अरबी टोपी और फलस्तीनी प्रतिरोध का प्रतीक) पहने अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘हम इस्लामी दुनिया, फलस्तीनियों और ईरान के साथ इस्लामी युद्ध में एकजुटता प्रकट करते हैं।’’
उन्होंने यह भी कहा, ‘‘और यह कर्बला ही है, जिसने इस्लाम को यह उम्मीद दी है कि हम सभी मुश्किलों के बावजूद जीवित रहेंगे और कोई भी चीज इस्लाम को हरा नहीं पाएगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

