देश की खबरें | महाविद्यालय परिसरों में छात्राओं को निशाना बनाने वाले तृणमूल नेताओं की सूची जारी करेंगे : शुभेंदु
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा के उन 50 नेताओं के नाम जारी करेंगे, जो कथित तौर पर विद्यार्थियों, विशेष रूप से महिलाओं को निशाना बना रहे हैं, जैसे कि मोनोजीत मिश्रा, जो साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी है।