एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केरल के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे हैं। इस दौरान वह त्रिशूर जिले स्थित गुरुवायुर मंदिर जाएंगे और यहां नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (एनयूएएलएस) के छात्रों एवं शिक्षकों के साथ बातचीत कर सकते हैं।

देश की खबरें | दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

कोच्चि, छह जुलाई उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केरल के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे हैं। इस दौरान वह त्रिशूर जिले स्थित गुरुवायुर मंदिर जाएंगे और यहां नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (एनयूएएलएस) के छात्रों एवं शिक्षकों के साथ बातचीत कर सकते हैं।

एर्नाकुलम जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, धनखड़ अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे।

इसमें कहा गया कि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

बयान में कहा गया कि उपराष्ट्रपति के साथ उनके परिवार के सदस्य आभा वाजपेयी और कार्तिकेय वाजपेयी भी मौजूद थे।

इसमें कहा गया कि हवाई अड्डे पर आर्लेकर के अलावा राज्य के उद्योग मंत्री पी. राजीव, सांसद एवं अधिवक्ता हरीश बीरन, मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक, डीजीपी रावड़ा ए. चंद्रशेखर, जिलाधिकारी एन.एस.के. उमेश, सीआईएएल के प्रबंध निदेशक एस सुहास और अन्य लोगों ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

बयान में कहा गया कि इसके बाद धनखड़ कोच्चि स्थित नौसैनिक हवाई अड्डे पर लौट आए और वह बोलगट्टी ग्रैंड हयात में ठहरेंगे।

इसमें कहा गया कि वह गुरुवायुर मंदिर में दर्शन करने के लिए सोमवार सुबह त्रिशूर के लिए रवाना होंगे और फिर सुबह 10.55 बजे एनयूएएलएस में छात्रों एवं शिक्षकों से बातचीत करने के लिए कलमस्सरी वापस आएंगे।

बयान में कहा गया कि उपराष्ट्रपति अपराह्न 12.35 बजे कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली वापस लौटेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).