खेल की खबरें | विद्या पिल्लई ने राष्ट्रमंडल बिलियर्ड्स टूर्नामेंट में हेबॉल स्पर्धा का स्वर्ण जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी भारतीय क्यू (बिलियर्ड्स और स्नूकर) खिलाड़ी विद्या पिल्लई ने रविवार को यहां पहली राष्ट्रमंडल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में अनुभव और धैर्य का शानदार इस्तेमाल करते हुए हेबॉल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
बालाक्लावा (मॉरीशस), छह जुलाई अनुभवी भारतीय क्यू (बिलियर्ड्स और स्नूकर) खिलाड़ी विद्या पिल्लई ने रविवार को यहां पहली राष्ट्रमंडल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में अनुभव और धैर्य का शानदार इस्तेमाल करते हुए हेबॉल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
6-रेड स्नूकर में पूर्व विश्व चैंपियन 47 वर्षीय विद्या ने महिलाओं के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की मरीना जैकब्स के खिलाफ मुकाबला 5-5 से बराबरी पर छूटने के बाद शूटआउट में 3-1 से जीत दर्ज की
विद्या ने खिताबी मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत करते हुए 5-1 की बढ़त हासिल की लेकिन मरीना ने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए स्कोर 5-5 कर दिया।
विद्या ने हालांकि शूटआउट में अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए शानदार जीत दर्ज की।
भारत की चित्रा मगिमाइराज को स्वर्ण पदक के लिए हुए मैच में सिंगापुर की वीनस लिम झिन्यी से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें महिलाओं के 10-बॉल पूल में 5-5 से बराबरी करने के बाद शूटआउट (3-4) में हार का सामना करना पड़ा।
चित्रा ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की लीन हास को 7-0 से हराया था। अन्य भारतीयों में अनुपमा रामचंद्रन और कीर्तना पांडियन को महिलाओं की 6-रेड स्नूकर स्पर्धा के सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
अनुपमा को इंग्लैंड की रेबेका केना से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा जबकि कीर्तना को सिंगापुर की चुआ पेफेन ऑड्रे से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

