एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रणवीर सिंह-अभिनीत 'धुरंधर' पांच दिसंबर को बड़े पर्दे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह-अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ पांच दिसंबर को रिलीज होगी। निर्माताओं ने रविवार को इसकी जानाकरी दी।

देश की खबरें | रणवीर सिंह-अभिनीत 'धुरंधर' पांच दिसंबर को बड़े पर्दे पर

नयी दिल्ली, छह जुलाई बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह-अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ पांच दिसंबर को रिलीज होगी। निर्माताओं ने रविवार को इसकी जानाकरी दी।

"उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" से प्रसिद्धि पाने वाले आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह आगामी फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है। निर्देशक आदित्य के साथ ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी इसके निर्माताओं में शामिल हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह के 40वें जन्मदिन पर फिल्म निर्माताओं ने इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की पहली झलक सोशल मीडिया मंचों पर साझा की। इसमें रणवीर को गंभीर अवतार में दिखाया गया और फिल्म के लड़ाई वाले दृश्यों की झलक भी थी।

पिछले साल जुलाई में घोषित इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य किरदारों में नज़र आएंगे।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहली झलक में शाश्वत द्वारा रचित एक उनकी अपनी धून है, जिसमें जैस्मीन सैंडलस ने स्वर दिए हैं। गीत के निर्माण में नए युग के उभरते कलाकार हनुमानकाइंड का भी सहयोग है। उनकी शैली-सम्मिश्रण तकनीक इस परियोजना के ध्वनि परिदृश्य में नयापन लाती है।

रणवीर की आखिरी फिल्म ‘‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’’ वर्ष 2023 में रिलीज हुई थी। करण जौहर द्वारा निर्दिष्ट इस फिल्म में आलिया भट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र, अंजलि आनंद और जया बच्चन ने भी अभिनय किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).