एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस सरकार ने सिर्फ एक साल में इंदिराम्मा आवास पर 22,000 करोड़ रुपये खर्च किए: विक्रमार्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने रविवार को कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में गरीबों के लिए इंदिराम्मा आवास योजना के तहत पहले चरण में 4.5 लाख मकानों का निर्माण शुरू कर दिया है जिसमें प्रति मकान पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

देश की खबरें | कांग्रेस सरकार ने सिर्फ एक साल में इंदिराम्मा आवास पर 22,000 करोड़ रुपये खर्च किए: विक्रमार्क

हैदराबाद, छह जुलाई तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने रविवार को कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में गरीबों के लिए इंदिराम्मा आवास योजना के तहत पहले चरण में 4.5 लाख मकानों का निर्माण शुरू कर दिया है जिसमें प्रति मकान पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

विक्रमार्क ने कहा कि इस प्रकार महज एक साल में कुल 22,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मधिरा में इंदिराम्मा हाउस पट्टा (भूमि स्वामित्व) वितरण कार्यक्रम के तहत आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि तेलंगाना में 1.10 करोड़ परिवार हैं और सरकार लगभग 93 लाख परिवारों को कम से कम एक कल्याणकारी लाभ प्रदान कर रही है।

उपमुख्यमंत्री विक्रमार्क ने कहा, "विपक्ष चिंतित है और षड्यंत्र कर रहा है, क्योंकि हमारी कल्याणकारी योजनाएं जीवन में मौलिक परिवर्तन ला रही हैं। लेकिन वे चाहे जितनी भी साजिशें रच लें, सरकार जनता के लिए अथक प्रयास करेगी।’’

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा कि अगर (पूर्ववर्ती) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल के दौरान गरीबों के लिए घर बनाए होते, तो आज इंदिराम्मा आवास पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती।

विक्रमार्क ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए घर बना रही है और इस बात पर जोर दिया कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कोई भी राशि खर्च करने को तैयार हैं कि हर कोई "आत्मसम्मान" के साथ रह सके। उन्होंने कहा कि सरकार राशन की दुकानों के माध्यम से 93 लाख परिवारों को सब्सिडी वाला चावल उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें खाना बनाने में मदद करने के लिए हम 500 रुपये में गैस सिलेंडर दे रहे हैं। हम गरीबों पर कोई वित्तीय बोझ न पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए 200 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार बुजुर्गों, दिव्यांगों और अकेली महिलाओं को पेंशन भी दे रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).