देश की खबरें | कुशीनगर में मुहर्रम के जुलूस और नारेबाजी को लेकर मामूली विवाद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुशीनगर जिले के खड्डा और रामकोला थानाक्षेत्रों में मुहर्रम के जुलूस और नारेबाजी को लेकर अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच मामूली विवाद हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कुशीनगर (उप्र), छह जुलाई कुशीनगर जिले के खड्डा और रामकोला थानाक्षेत्रों में मुहर्रम के जुलूस और नारेबाजी को लेकर अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच मामूली विवाद हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार खड्डा थानाक्षेत्र में गुलहरिया के पास एक प्राचीन शिव मंदिर के सामने विवाद हुआ, जहां एक पक्ष ने आरोप लगाया कि मंदिर के सामने इस्लामी झंडा फहराया गया और नारे लगाए गए। कुछ युवकों ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया एवं सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिससे तनाव और बढ़ गया।
खड्डा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।
दूसरा विवाद रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बाजार में डीजे बजाने को लेकर हुआ। विवाद तेजी से बढ़ा और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें इकलाख (आठ) नामक एक बच्चे के सिर में चोट लग गई। इकलाख का उपचार कराया जा रहा है।
रामकोला के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आनंद गुप्ता ने दावा किया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि दोनों स्थानों पर शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

