विदेश की खबरें | क्यों साइकिल चलाना पैदल चलने से चार गुना अधिक प्रभावी हो सकता है; जैव-यांत्रिकी विशेषज्ञ ने बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पर्थ, 14 जुलाई (द कन्वरसेशन) आप अपने घर के दरवाजे पर खड़े हैं और पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए आपको काम पर जाना है लेकिन आपके पास न तो कार है, न ही कोई बस सेवा उपलब्ध है। अब ऐसे में आपके पास दो ही विकल्प हैं या तो एक घंटे पैदल चलें, या फिर बिना ज्यादा पसीने बहाए अपनी साइकिल पर सवार होकर कुछ ही मिनटों में पहुंच जाएं। अमूमन आप दूसरा विकल्प ही चुनते हैं।