खेल की खबरें | अल्काराज़ पर जीत ने विंबलडन खिताब को खास बना दिया: सिनर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सिनर ने रविवार को यहां फाइनल में पिछले दो बार के विजेता अल्काराज के खिलाफ 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से जीत हासिल करके पहली बार विंबलडन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सिनर ने रविवार को यहां फाइनल में पिछले दो बार के विजेता अल्काराज के खिलाफ 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से जीत हासिल करके पहली बार विंबलडन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
सिनर ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह निश्चित तौर पर काफी मायने रखता है क्योंकि जब आप किसी के खिलाफ कई बार हार जाते हैं, तो यह आसान नहीं होता है।’’
सिनर इससे पहले अल्काराज़ के खिलाफ लगातार पांच मैच हार चुके थे और उनके लिए पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल में खेले गए मैच से ज़्यादा निराशाजनक कुछ नहीं था। सिनर ने उस मैच में दो सेट की बढ़त हासिल की, फिर तीन चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल किए लेकिन आखिर में पांच घंटे 29 मिनट तक चले मैच में पांच सेटों में हार गए।
सिनर ने कहा, ‘‘मैं कार्लोस को हमेशा अपना आदर्श मानता हूं, क्योंकि आज भी मुझे लगा कि वह कुछ चीज़ें मुझसे बेहतर कर रहा है। इसलिए हम इस पर काम करेंगे और खुद को तैयार करेंगे, क्योंकि हमारा फिर से आमना सामना होगा।’’
अल्काराज़ ने कहा कि उन दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता टेनिस के लिए अच्छी है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके साथ इस प्रतिद्वंद्विता को लेकर वाकई बहुत खुश हूं। यह हमारे लिए और टेनिस के लिए बहुत अच्छा है। जब भी हम एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं, तो हमारे खेल का स्तर वास्तव में काफी ऊंचा होता है। मुझे नहीं लगता कि कोई भी (अन्य खिलाड़ी) एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए उस स्तर पर खेलेंगे जैसा हम एक-दूसरे का सामना करते समय खेलते हैं।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

