एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में तलाक की खुशी मनाने के लिए युवक ने दूध से स्नान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के नलबाड़ी जिले में एक व्यक्ति ने तलाक के बाद अपनी ‘‘आजादी’’ का जश्न मनाने के लिए दूध से स्नान किया और इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

देश की खबरें | असम में तलाक की खुशी मनाने के लिए युवक ने दूध से स्नान किया

नलबाड़ी (असम), 14 जुलाई असम के नलबाड़ी जिले में एक व्यक्ति ने तलाक के बाद अपनी ‘‘आजादी’’ का जश्न मनाने के लिए दूध से स्नान किया और इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

मानिक अली अपने तलाक का जश्न मना रहा था। उसकी पत्नी का विवाहेतर संबंधों के चलते दो बार घर छोड़ने का इतिहास रहा है।

सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहे वीडियो में अली को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘मैं आज से आजाद हूं’’।

बरोलीआपाड़ा निवासी अली ने दावा किया कि उनकी पत्नी घर से दो बार भाग गई थी और दोनों बार उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी की खातिर उसे घर वापस लाने का प्रयास किया।

लेकिन अनिश्चितता में जीना संभव न होने के कारण इस दंपति ने कानूनी तौर पर तलाक लेने का फैसला किया, जो कुछ दिन पहले ही मंजूर हुआ।

जैसे ही अली को आधिकारिक तौर पर तलाक मिलने की जानकारी मिली, उन्होंने इस मौके का जश्न अनोखे अंदाज में मनाने का निर्णय लिया।

उन्होंने चार बाल्टी में 40 लीटर दूध इकट्ठा किया और खुद पर डालते हुए बार-बार कहा, ‘‘मैं आज से आजाद हूं’’।

राखी दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).