इंदौर: मौत के बाद भी उन 4 लोगों के भीतर जीवित रहेगी यह महिला, जिन्हें नई जिंदगी की सौगात देकर हुई इस दुनिया से विदा
दिमागी रूप से मृत घोषित 36 वर्षीय महिला के अंगदान से बुधवार को इंदौर और मुंबई के कुल चार जरूरतमंद मरीजों को नयी जिंदगी मिलने की राह आसान हो गई. उसका हृदय, दोनों किडनी, लीवर और दोनों फेफड़े इन मरीजों के शरीर में प्रत्यारोपित किए गए.