जम्मू-कश्मीर: LoC पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी, फायरिंग में पांच जवान घायल
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को जम्मू, राजौरी और पुंछ जिलों में 55 अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई भारी गोलाबारी में सेना के पांच जवान घायल हो गए और दो घर क्षतिग्रस्त हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.