विदेश

ईरान: सुधारवादी अखबार पर लगा प्रतिबंध, असद पर लिखे गए एक आलेख के लिए किया गया यह काम

ईरान (Iran) ने मंगलवार को एक सुधारवादी अखबार पर प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि इसने ईरान के शीर्ष नेता और यहां आए सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद (President Bashar al-Assad) के बीच हुई बैठक को लेकर एक आलेख प्रकाशित किया है.

ईरान: सुधारवादी अखबार पर लगा प्रतिबंध, असद पर लिखे गए एक आलेख के लिए किया गया यह काम
ईरान के राष्ट्रपति रूहानी (Photo Credits: IANS)

तेहरान: ईरान (Iran) ने मंगलवार को एक सुधारवादी अखबार पर प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि इसने ईरान के शीर्ष नेता और यहां आए सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद (President Bashar al-Assad) के बीच हुई बैठक को लेकर एक आलेख प्रकाशित किया है. अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने यह खबर प्रकाशित की.

आईएसएनए ने कहा, ‘‘गनून डेली को एक अधिसूचना मिली थी और मंगलवार को उसे पहले पृष्ठ के हेडलाइन की वजह से उसके प्रकाशन को रोक दिया गया है.'' असद ने ईरान से शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामनेई और राष्ट्रपति हसन रुहानी (Hassan Rouhani) से सोमवार को अचानक हुए इस दौरे में ईरान में मुलाकात की.

यह भी पढ़ें: ईरान: विदेश मंत्री जावेद जरिफ ने सोशल मीडिया पर की इस्तीफे की घोषणा

सीरिया संघर्ष के बाद से असद का यह पहला दौरा था. समाचार एजेंसी ने अपने आलेख में इस बारे में ज्यादा नहीं लिखा था लेकिन ऑनलाइन मीडियम पर इस दौरे को लेकर यह हेडलाइन ‘अनामंत्रित अतिथि’ लिखा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).