देश

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता देख अमेरिका ने की शांति की अपील

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से चिंतित अमेरिका ने बुधवार को परमाणु शक्ति संपन्न दोनों देशों से तनाव कम करने के लिये तुरंत कदम उठाने की अपील की। उसने आगाह किया कि आगे से किसी भी ओर से की गई सैन्य कार्रवाई से दोनों देशों के लिये जोखिम की आशंका अस्वीकार्य रूप से बहुत ज्यादा है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता देख अमेरिका ने की शांति की अपील
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit-Getty)

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से चिंतित अमेरिका ने बुधवार को परमाणु शक्ति संपन्न दोनों देशों से तनाव कम करने के लिये तुरंत कदम उठाने की अपील की. उसने आगाह किया कि आगे से किसी भी ओर से की गई सैन्य कार्रवाई से दोनों देशों के लिये जोखिम की आशंका अस्वीकार्य रूप से बहुत ज्यादा है. 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था.

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के एक अधिकारी ने कहा, "अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित है और उसने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया है." नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एनएससी के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "आगे से किसी भी ओर से सैन्य कार्रवाई होने से दोनों देशों, उनके पडो़सियों और विश्व समुदाय के लिये जोखिम की आशंका अस्वीकार्य रूप से बहुत ज्यादा है."

अधिकारी पाकिस्तान के उस दावे पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें पाकिस्तान ने कहा था कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने कहा, "अमेरिका के अधिकारियों ने पुलवामा हमले के बाद भारत के साथ मजबूत एकजुटता दिखाई है."

एडवाइजरी: हम अपने पाठकों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी खबर के निष्कर्ष पर पहुंचने या सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करने से पहले भारत सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2019 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).