झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: प्रथम चरण में सुबह 11 बजे तक 27.41 प्रतिशत मतदान दर्ज
झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 13 सीटों पर शनिवार सुबह 11 बजे तक 27.41 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे तक चतरा में 29.32 प्रतिशत, गुमला में 30.46 प्रतिशत, बिशुनपुर में 29.51, लोहरदगा में 21.27, मनिका में 22.17, हुसैनाबाद में 26.60, पलामू में 27.30, गढ़वा में 27.40 और भवनाथपुर में 30.38 प्रतिशत मतदान हुआ.