वसूली मामले में मशहूर अभिनेत्री सारा श्रवण को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा, ‘‘महिला अदाकार द्वारा दर्ज कराए गए छेड़खानी के मामले में एक आरोपी बिचौलिए का काम कर रहा था. यादव के उसकी हरकतों के लिए माफी मांगने वाला एक वीडियो तैयार किया गया. आरोपी ने वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के बदले में यादव से 15 लाख रुपये मांगे थे.’’
पुणे: मराठी अदाकारा सारा श्रवण को 15 लाख रुपये के वसूली मामले में पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है. सारा श्रवण को सारा सोनवणे के नाम से भी जाना जाता है. उनकी गिरफ्तारी के साथ मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उदयीमान अभिनेता सुभाष यादव के खिलाफ सह कलाकार ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था. यादव ने बाद में पुलिस के समक्ष दावा किया कि उसे एक वीडियो के संबंध में 15 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था. यादव के माफी मांगने वाला एक वीडियो बना लिया गया था.
उन्होंने कहा, ‘‘महिला अदाकार द्वारा दर्ज कराए गए छेड़खानी के मामले में एक आरोपी बिचौलिए का काम कर रहा था. यादव के उसकी हरकतों के लिए माफी मांगने वाला एक वीडियो तैयार किया गया. आरोपी ने वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के बदले में यादव से 15 लाख रुपये मांगे थे.’’
हालांकि, श्रवण ने वीडियो को लीक कर दिया जिसके बाद यादव ने पुलिस से संपर्क किया और वसूली का एक मामला दर्ज कराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2019 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

