देश

GDP में आई नरमी पर पीएम मोदी के प्रधान सचिव बोले- साल 2024 तक 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का है लक्ष्य

ओडिशा के संबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश को साल 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है और आर्थिक नरमी के इस दौर से बाहर आने के लिए कदम उठा रही है.

GDP में आई नरमी पर पीएम मोदी के प्रधान सचिव बोले- साल 2024 तक 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का है लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

संबलपुर: एक ओर जहां देश में गिरती जीडीपी (GDP) को लेकर विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी (PrimeMinister Narendra Modi) को घेरने की कोशिशों में जुटा है तो वहीं ओडिशा के संबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव (Principal Secretary of Prime Minister) प्रमोद कुमार मिश्र (Pramod Kumar Mishra) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश को साल 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है और आर्थिक नरमी के इस दौर से बाहर आने के लिए कदम उठा रही है.

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को संबलपुर विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में कहा कि देश गतिशीलता की नई भावना को महसूस कर रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के ‘न्यू इंडिया’ के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए कई पहल की जा रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘आर्थिक मोर्च पर प्रधानमंत्री ने देश को 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है. यद्पि यह एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य है. हम इसे पाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं. ’’ यह भी पढ़ें: GDP में कमी पर रणदीप सिंह सुरजेवाला का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स' की वजह से जश्न में बीजेपी

देश की आर्थिक बुनियाद को मजबूत बताते हुए मिश्रा ने कहा कि 2014-19 में देश की औसत आर्थिक वृद्धि दर आजादी के बाद 7.5 प्रतिशत के सबसे उच्च स्तर पर रही है। यह जी-20 समूहों में भी सबसे ऊपर है.

जीडीपी में नरमी के मामले पर उन्होंने कहा कि वैश्विक उत्पादन की वृद्धि दर में नरमी का असर देश पर भी पड़ा है. वहीं अधिक पारदर्शिता लाने, व्यवस्था में लीकेज को रोकने और सरकार का प्रशासन बेहतर करने से भी कुछ व्यवधान हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 11:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).