देश

हैदराबाद दुष्कर्म: तेलंगाना के राज्यपाल ने दिया आश्वाशन, कहा- पशु चिकित्सक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए रोजाना होगी सुनवाई

सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की शिकार हुई पशु चिकित्सक के परिवार को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने भरोसा दिलाया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए 'संवैधानिक और कानूनी तौर पर' हरसंभव कोशिश करेंगी कि उन्हें त्वरित अदालत के गठन के साथ जल्द से जल्द न्याय मिले और मामले की सुनवाई दैनिक आधार पर हो.

हैदराबाद दुष्कर्म: तेलंगाना के राज्यपाल ने दिया आश्वाशन, कहा- पशु चिकित्सक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए रोजाना होगी सुनवाई
हैदराबाद डॉक्टर गैंगरेप मर्डर केस (Photo Credits: IANS)

सामूहिक बलात्कार (Gang rape) के बाद हत्या की शिकार हुई पशु चिकित्सक के परिवार को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने भरोसा दिलाया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए 'संवैधानिक और कानूनी तौर पर' हरसंभव कोशिश करेंगी कि उन्हें त्वरित अदालत के गठन के साथ जल्द से जल्द न्याय मिले और मामले की सुनवाई दैनिक आधार पर हो. सौंदरराजन ने कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द जांच पूरी करने और आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर करने को कहा जाएगा.

उन्होंने पीड़िता के परिवार से शमशाबाद स्थित उनके आवास में करीब आधे घंटे मुलाकात करने के बाद ‘पीटीआई’ से फोन पर बातचीत में इस घटना को दुखद और स्तब्ध कर देने वाली बताया और कहा कि इसने लड़कियों और महिलाओं का मनोबल कमजोर कर दिया है.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद दुष्कर्म: चार लड़कों ने किया महिला डॉक्टर का बलात्कार, पीड़िता को किया आग के हवाले, स्थानीय लोगों ने की मृत्युदंड की मांग

सौंदरराजन ने कहा, ‘‘हम महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में प्रणाली में मौजूद कमियों को दूर करेंगे.’’ उल्लेखनीय है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से बृहस्पतिवार रात हैदराबाद में चार लोगों ने बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी थी. बाद में महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2019 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).