भारत केसरी विवेक सिहाग के संग शादी के बंधन में बंधीं बबीता फोगाट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश
बबीता की करीब पांच साल से दिल्ली के नजफगढ़ के विवेक सुहाग से दोस्ती थी. दोनों की मुलाकात दिल्ली ताज होटल में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदली. इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार से रिश्ते को लेकर बात की और शादी करने की इच्छा जताई. इसी साल दो जून को दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी.
भिवानी: रविवार देर शाम दंगल गर्ल बबीता फोगाट आठ फेरे लेकर भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. दोनों ने सात फेरों की बजाय आठ फेरे लेकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया. बलाली गांव में बड़े ही साधारण तरीके से संपन्न हुए इस शादी समारोह में परिवार के अलावा कई विदेशी पहलवान भी मौजूद रहे. शादी समारोह को लेकर दोनों ही परिवारों में पिछले एक सप्ताह से तैयारियां जोरों पर थीं. रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बारात बलाली पहुंची जहां बबीता के परिवार के लोगों ने दूल्हे विवेक और शादी में आए मेहमानों के लिए खास तौर पर हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया गया जिसमें देशी घी का हलवा, सरसों का साग, खीर-चूरमा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन थे. शादी बिना दान-दहेज और साधारण रीति-रिवाज तथा तमाम हिंदू रस्मों के साथ संपन्न हुई.
परिजनों ने बताया कि बढिय़ा तरीके से संपन्न हुई इस शादी को लेकर दोनों ही परिवार बहुत खुश हैं. रविवार को हुई शादी में सिर्फ 21 बाराती ही आए और साधारण तरीके से शादी का कार्यक्रम हुआ. दो दिसंबर यानी सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से दिल्ली में एक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के आलवा मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक नेताओं, देशी और विदेशी पहलवानों के आने की उम्मीद है. खुद बबीता और विवेक सुहाग ने तमाम बड़़ी हस्तियों से मिलकर उन्हें न्योता दिया था.
Babita aap Dangal se #Dulhan tak.... #Dhaakad hai.... @BabitaPhogat
— Pawan Saroha (@pawankumar86kg) December 2, 2019
बबीता की करीब पांच साल से दिल्ली के नजफगढ़ के विवेक सुहाग से दोस्ती थी. दोनों की मुलाकात दिल्ली ताज होटल में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदली. इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार से रिश्ते को लेकर बात की और शादी करने की इच्छा जताई. इसी साल दो जून को दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2019 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

