पाकुड़ से रिम्स रांची भेजे गए 21 संदिग्धों के नमूनों में से 20 की रिपोर्ट निगेटिव
अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘आज छह लोगों के कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां से कुल 21 संदिग्ध मरीजों के नमूने रांची स्थित रिम्स भेजे गए थे, जिनमें से पिछले सप्ताह ही 14 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। छह और संदिग्धों के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।