कोविड-19 : कई राज्यों ने 'अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं' को पृथक वास में भेजा
देश में संक्रमण के मामले 6500 के आसपास पहुंचने और मृतकों का आंकड़ा 200 के करीब पहुंचने के बीच राज्य के विभागों ने 'अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं' के लिए पृथक वास जैसे कदम उठाने शुरू किए हैं। हालांकि, अब तक भारत में कितने स्वास्थ्य पेशेवरों को पृथक वास में रखा गया है, इसको लेकर कोई अलग से आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।