एजेंसी न्यूज

राजस्थान में एक और बुजुर्ग महिला की मौत

अधिकारियों ने बताया कि एसएमएस अस्पताल में भर्ती महिला की बृहस्पतिवार शाम मौत हो गई।

राजस्थान में एक और बुजुर्ग महिला की मौत

जयपुर, 10 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि एसएमएस अस्पताल में भर्ती महिला की बृहस्पतिवार शाम मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यह महिला उसी रामगंज इलाके की रहने वाली थी जहां जयपुर शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले आए हैं। इस इलाके में बीते कई दिनों से बेमियादी कर्फ्यू लगा है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जयपुर के रामगंज से 65 साल की एक महिला को बुधवार को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें निमोनिया के साथ साथ उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। वह कोरोना संक्रमित थीं और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गयी।’’

जयपुर के रामगंज इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण से यह पहली और शहर में दूसरी मौत है। इससे पहले पांच अप्रैल को गलता घाट के एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या आठ हो गयी है।

राज्य में बृहस्पतिवार देर रात तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 463 मामले सामने आए जिनमें से 168 मामले जयपुर में थे। इनमें भी ज्यादातर मामले रामगंज इलाके से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).