अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आईएमएफ का अनुमान है कि इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1930 के दशक की महामंदी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। आईएमएफ की निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2020 में दुनिया के 170 से अधिक देशों में प्रति व्यक्ति आय घटेगी।
संबंधित सरकारों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में रात नौ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमितों और मृतकों के आंकड़े इस प्रकार हैं.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि नोएडा में कोरोना संक्रमित पाई गई महिला के साथ टिकैत सहित 400 से अधिक लोग मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद हुए रस्म-पगड़ी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज कोरोना वायरस संक्रमण से 25 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 97 पहुंच गयी है।
नेता रघुवर दास ने सुझाव दिया है कि जिस प्रकार सांसद ‘पीएम केयर्स
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि राज्य में जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के कारण ही कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या बढ़ी।
सीओएआई ने बृहस्पतिवार को कहा कि कि आपरेटरों ने वित्तीय दबाव के बावजूद कम आय वर्ग के ग्राहकों को पर्याप्त यानी 600 करोड़ रुपये से अधिक की राहत उपलब्ध कराई है, लेकिन सभी प्रीपेड ग्राहकों को इस तरह का लाभ उपलब्ध कराने की उम्मीद करना उचित नहीं होगा।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के आयुर्वेद अधिकारियों, राज्य के विभिन्न जिलों में भारतीय चिकित्सा संघ के प्रमुखों और सिविल सर्जन के साथ हुई बैठक के बाद यह घोषणा की।
कोविड-19 संबंधी जानकारी छुपाने के अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के आरोपों को खारिज करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज्याओ लिजिआन ने कहा, ‘‘विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोविड-19 की सूचना देने वाला चीन पहला देश है और इसका यह मतलब नहीं है कि वायरस का जन्म वुहान से हुआ है।’’
पॉवेल ने अपने संबोधन में कहा कि अर्थव्यवस्था उच्च बेरोजगारी दर की ओर बढ़ रही है। ‘‘लेकिन जब कामकाज शुरू होगा और कंपनियां अपना काम फिर से शुरू करेंगी, इस बात की पूरी उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था में मजबूती के साथ पुनरूद्धार होगा।’’
वुहान में 76 दिन से चला आ रहा लॉकडाउन हटने के एक दिन बाद इस कदम की घोषणा की गई है। वुहान से ही इस महामारी की शुरुआत हुई थी।
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये पूरे देश में 21 दिनों का बंद लगाया है। फिलहाल यह बंद 14 अप्रैल तक के लिये है। इस अवधि में उड़ानों के व्यावसायिक परिचालन पर भी रोक है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लॉकडाउन 14 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा या इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
लोगों की शिकायत है कि दूधिया नहीं आ रहा है, जलापूर्ति ठप है और वे पालतू पशुओं को सैर पर भी नहीं ले जा पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमितों को विशेष तौर पर कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए चार अस्पतालों में से एक दक्षिण कोलकाता के एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की पीठ ने वकीलों और उनके लिपिकों के समक्ष आ रही दिक्कतों का स्वतः संज्ञान लेते हुए बार काउंसिल और बार एसोसिएशन के अधिकारियों को ईमेल के जरिए अपने जवाब भेजने और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत का सहयोग करने को कहा।
यह कुल राशि दो करोड़ 70 लाख 50 हजार रुपये है। बोर्ड की यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
उप महानिरीक्षक (विशेष कार्यबल-एसटीएफ-) रिद्धिम अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इसके अलावा, जमात के सदस्यों के संपर्क में आए 27,500 अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि प्रदेश में आज कोविड-19 के कुल 211 मरीज आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,346 हो गयी है।