कांग्रेस ने बाबा साहेब को सम्मान नहीं दिया, मोदी सरकार उनके बताए रास्ते पर चल रही है: नड्डा
बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये अपने संदेश में नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने यह सिद्ध किया है कि वह बाबा साहेब के दृष्टिकोण और उनकी प्ररेणा से समाज के वंचितों, शोषितों तथा पिछड़ों के स्तर को उठाने के लिए प्रयत्नशील है ।