गृह मंत्री ने कई ट्वीट करके संपन्न लोगों से अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि नए मामलों में से अहमदाबाद में 31, सूरत में नौ, मेहसाणा में दो और भावनगर, दाहोद एवं गांधीनगर में एक-एक मामला सामने आया है।
राज्य सरकार ने मंगलवार को जारी एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में अब मृतकों की कुल संख्या बढ़कर नौ और संक्रमित लोगों की संख्या 473 हो गई है।
इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने खेती में काम आने वाले स्प्रेयर के जरिये पिछले रविवार को अपने गांव तालेगांव रूही में स्वच्छता अभियान चलाया। पूरे गांव को ‘सेनेटाइज’ करने में उन्हें लगभग चार घंटे का समय लगा।
हालांकि, शहर में इन मरीजों की मृत्यु दर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। लेकिन यह दर राष्ट्रीय औसत से अब भी कहीं ज्यादा बनी हुई है जिससे चिकित्सा समुदाय की चिंताएं बरकरार हैं।
वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की शोध रिपोर्ट में यह बात कही गई. यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब निजी क्षेत्र के कई ऋणदाताओं ने मार्च तिमाही में जमा राशि घटने की सूचना दी है. इस तिमाही के दौरान ही यस बैंक का संकट पैदा हुआ था.
उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार के साथ स्वेच्छा से सहयोग करें।
अधिकारियों ने बताया कि लोगों के एकत्र होने और गतिविधियों पर पाबंदियां लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने घाटी के प्रमुख स्थानों पर मुख्य सड़कों को सील कर दिया है और कई स्थानों पर अवरोधक लगाये हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जाजपुर में 61 वर्षीय व्यक्ति वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह हाल ही में कोलकाता गया था।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''हम लॉकडाउन बढ़ाने की मजबूरी समझते हैं। हम इस निर्णय का समर्थन करते हैं।''
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों पर पिछले सप्ताह चिंता व्यक्त की थी कि चीन ने दक्षिण चीन सागर के पार्सेल द्वीप क्षेत्र में मछलियां पकड़ने वाले वियतनामी पोत को डुबो दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ ही समय पहले सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में इस संकट के समय लोगों को अपनी पार्टी की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत हौंसलों के साथ देश बहुत जल्द इस संकट पर विजय प्राप्त करेगा.
एएफसी ने अपने पत्र में भारत सहित उन सदस्य संघों की प्रशंसा की है जिन्होंने विश्व भर में व्याप्त संकट की इस घड़ी में सामाजिक कार्यों के जरिये जरूरतमंदों की मदद की है।
प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा । और बुधवार को इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह नये क्षेत्रों में न फैले ।
फीफा पहले ही मार्च और अप्रैल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों को रद्द कर चुका है। मोंटेगलियानी ने कहा है कि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में होने वाले राष्ट्रीय टीमों के मैचों को भी रद्द किया जा सकता है।
दोनों परिवार की आपत्ति को दरकिनार करते हुए, 32 वर्षीय सिविल पुलिस अधिकारी एम प्रसाद और यहां पास के सरकारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रही डॉक्टर 25 वर्षीय पी आर्या ने अपनी शादी टाल दी जो इस महीने की शुरुआत में होनी तय थी।
यह संक्रमण चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ था और इसने अब तक दुनिया में 1,19,666 लोगों की जान ले ली है और करीब 20 लाख लोग इससे संक्रमित हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,035 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 8,988 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 72 विदेशी नागरिक हैं।
बुनियादी शिक्षा मंत्री एंजी मोत्शेक्गा ने सोमवार को कहा कि वह 27 मार्च से शुरू कोविड-19 बंदी के बाद से 183 स्कूलों में तोड़फोड़ की घटना से “आतंकित” हैं.
जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि संक्रमित 16 नए मरीजों में नौ मरीज सेक्टर पांच और आठ की झुग्गियों में रहते हैं। ये सभी सीजफायर कंपनी में काम करने वाले कोविड-19 से संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।