ओडिशा में कोविड-19 का एक और नया मामला, कुल संख्या 56
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जाजपुर में 61 वर्षीय व्यक्ति वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह हाल ही में कोलकाता गया था।
भुवनेश्वर, 14 अप्रैल ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद, राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को 56 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जाजपुर में 61 वर्षीय व्यक्ति वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह हाल ही में कोलकाता गया था।
उन्होंने बताया कि सोमवार को 564 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें से एक की रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है ।
राज्य में अभी तक 4,734 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 56 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वायरस से संक्रूमित 72 वर्षीय एक व्यक्ति की छह अप्रैल को मौत हो गई थी।
राज्य में हालांकि 37 लोगों का ही इलाज जारी है और 18 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ सभी के संयुक्त प्रयासों से ओडिशा कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीत रहा है।’’
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की निदेशक शालिनी पंडित ने बताया कि 80 प्रतिशत से अधिक मरीजों में वायरस के कोई लक्षण नहीं थे और उनमें से कई को अस्पताल में रखने की जरूरत भी नहीं होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

