कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई: कांग्रेस के सहयोग के लिये सोनिया गांधी को जेपी नड्डा ने कहा धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ ही समय पहले सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में इस संकट के समय लोगों को अपनी पार्टी की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत हौंसलों के साथ देश बहुत जल्द इस संकट पर विजय प्राप्त करेगा.
नयी दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा (J P Nadda) ने मंगलवार को कोरोना वायरस संकट के दौरान लोगों से घरों में रहने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ ही समय पहले सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में इस संकट के समय लोगों को अपनी पार्टी की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत हौंसलों के साथ देश बहुत जल्द इस संकट पर विजय प्राप्त करेगा.
उन्होंने लोगों से अपील की, ‘‘ मैं आशा करती हूं कि आप सभी बंद का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे. आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें.'' सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि सबके सहयोग के बिना इस लड़ाई को जीतना संभव नहीं होगा. यह भी पढ़ें: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने समस्याओं के बावजूद लॉकडाउन का पालन करने के लिए देशवासियों का किया धन्यवाद
#StayHome #CoronaUpdatesInIndia #StayAtHome #Covid_19india maintain #SocialDistancing2020 keep #safety is utmost important we thank our #HealthcareHeroes pic.twitter.com/QEPZQrtRBk
— Nagma (@nagma_morarji) April 14, 2020
Thank you Sonia Ji, Take care of your health.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 14, 2020
इसके बाद, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘ धन्यवाद सोनिया जी. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.’’ बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की जिसका वर्तमान चरण 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

