एजेंसी न्यूज

अगले साल तक टाले जा सकते हैं सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच : फीफा

फीफा पहले ही मार्च और अप्रैल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों को रद्द कर चुका है। मोंटेगलियानी ने कहा है कि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में होने वाले राष्ट्रीय टीमों के मैचों को भी रद्द किया जा सकता है।

अगले साल तक टाले जा सकते हैं सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच : फीफा

कनाडाई नागरिक तथा उत्तर-मध्य अमेरिका एवं कैरेबियाई क्षेत्र के अध्यक्ष मोंटेगलियानी फीफा के उस कार्यसमूह के प्रमुख है जिसे विश्व भर में फुटबाल गतिविधियों पर पिछले महीने से लगी रोक के बाद भावी योजना तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है।

फीफा पहले ही मार्च और अप्रैल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों को रद्द कर चुका है। मोंटेगलियानी ने कहा है कि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में होने वाले राष्ट्रीय टीमों के मैचों को भी रद्द किया जा सकता है।

उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ‘‘यह मेरी निजी राय है कि केवल स्वास्थ्य कारणों से ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के कारण भी यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा।’’

मोंटेगलियानी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि घरेलू फुटबाल प्राथमिकता होगी। अगर हमें फुटबाल मैच खेलने की अनुमति मिल भी जाती है तो मुझे संदेह है कि पहला मैच प्रशंसकों की मौजूदगी में खेला जाएगा। मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये मार्च 2021 का समय उपयुक्त होगा। ’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).