कर्नाटक में कोरोना वायरस से दो और मौतें, 15 नये मामले सामने आये
सरकार ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है और यह संख्या अब 60 हो गई है।
बेंगलुरू, 13 अप्रैल कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 से दौ और मौतों हुई और 15 नये मामले सामने आये। इससे राज्य में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ और संक्रमण के मामले बढ़कर 247 हो गए लेकिन सरकार ने राज्य में सामुदायिक संक्रमण से इनकार किया।
सरकार ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है और यह संख्या अब 60 हो गई है।
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कोविड-19 की स्थिति पर चिंता व्यक्त की जिससे राज्य में वित्तीय संकट उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संकट को दूर करने के तरीके खोजने की आवश्यकता है। उन्होंने संसाधन जुटाने के उद्देश्य से कुछ उपायों की घोषणा की।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मृतकों में 55 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है, जिसकी मौत कलबुरगी जिले में हुई, जबकि 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इन दो व्यक्तियों की मौत से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।
बेंगलुरु के व्यक्ति को गत रविवार को राजीव गांधी इंस्टीट्यूट आफ चेंस्ट डिजीजेस में रविवार को भर्ती कराया गया था और उसकी सोमवार को मौत हो गई। वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।
सोमवार के आंकड़ों के साथ, राज्य में अभी तक कोविड-19 के 247 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ की मौत हुई है और 60 व्यक्ति अस्पताल से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 02:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

