सिख धर्म में सेवा, समानता एवं गरिमा के मूल्य समाहित हैं: न्यूजर्सी के गवर्नर
वैशाखी का पर्व 13 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी दिन खालसा की स्थापना हुई थी।
न्यूयॉर्क, 14 अप्रैल न्यू जर्सी के गवर्नर ने वैशाखी के अवसर पर सिख समुदाय को अपने संदेश में कहा कि सिख धर्म में सेवा, समानता एवं गरिमा के मूल्य समाहित हैं और जब दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है तो ऐसे में ये मूल्य बहुत महत्व रखते हैं।
वैशाखी का पर्व 13 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी दिन खालसा की स्थापना हुई थी।
फिल मर्फी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘सिख समुदाय को वैशाखी की शुभकामनाएं। सिख समुदाय में सेवा, समानता और गरिमा के मूल्य समाहित हैं जो मौजूदा समय में मुख्य रूप से महत्वपूर्ण हैं।’’
उन्होंने कहा कि देश में न्यूसर्जी सिखों की सर्वाधिक संख्या वाले राज्यों में से एक है, इसलिए इस अवकाश को मान्यता देने के लिए इस राज्य से बेहतर स्थान नहीं हो सकता।
न्यू जर्सी में करीब एक लाख सिख-अमेरिकी रहते है।
कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में न्यूयॉर्क के बाद न्यूजर्सी सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 64,584 मामलों की पुष्टि हुई है और 2,440 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

