राज्यपाल ने कहा कि बंगाल में लॉकडाउन लागू करने में ढिलाई : ममता ने दी राजनीति से दूर रहने की सलाह
राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना होगा। राज्य सरकार के अधीन पुलिस और प्रशासन के जो अधिकारी शत-प्रतिशत तरीके से सामाजिक दूरी कायम रखने या धार्मिक समागमों पर रोक लगाने में विफल रहे हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।’’