एजेंसी न्यूज

सिगरेट को लेकर हुई बहस के बाद रिश्तेदार की हत्या की, गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान केन्नाथ रोजेरियो के तौर पर हुई है।

सिगरेट को लेकर हुई बहस के बाद रिश्तेदार की हत्या की, गिरफ्तार
जमात

पालघर, 15 अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में सिगरेट पर बहस के बाद अपने रिश्तेदार की हत्या करने के आरोप में 64 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान केन्नाथ रोजेरियो के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार देर रात एक बजे वसई के नयागांव में हुई है।

पालघर के पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि पीड़ित दिनेश पाटिल (30) और आरोपी, पाटिल की एक रिश्तेदार के घर रविवार को ईस्टर मनाने गए थे। वे कुछ दिनों से वहीं रह रहे थे। मंगलवार देर रात, दोनों की सिगरेट को लेकर बहस हो गई। गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू उठाया और पाटिल पर कई वार किए।

उन्होंने बताया कि पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).