योगी ने दिए ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के आदेश
योगी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा, नर्सिंग और पैरामेडिकल की ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था के सिलसिले में यह आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आनलाइन शिक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित और वृहद रूप दिया जाए, जिससे लॉकडाउन के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा पर कोई प्रभाव न पड़े।