गूगल ने स्थानीय मीडिया की मदद के लिये कोष का गठन किया
अमेरिकी कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब आर्थिक कामकाज ठप होने और विज्ञापनों में कटौती के कारण कई मीडिया प्रतिष्ठान मुश्किल में हैं।
गूगल ने कोष की राशि का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि वह छोटे मीडिया से लेकर बड़े मीडिया प्रतिष्ठानों को वित्तीय मदद देगी।
अमेरिकी कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब आर्थिक कामकाज ठप होने और विज्ञापनों में कटौती के कारण कई मीडिया प्रतिष्ठान मुश्किल में हैं।
गूगल न्यूज के उपाध्यक्ष रिचर्ड गिंगरास ने एक बयान में कहा कि स्थानीय खबर लोगों और समुदाय को आसपास की घटनाओं से जुड़े रहने को लेकर महत्वपूर्ण संसाधन है।
उन्होंने कहा, ‘‘आज ये मीडिया प्रतिष्ठान और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये लोगों को स्थानीय ‘लॉकडाउन’ (बंद), रहने के स्थान आदि के बारे में अहम सूचना दे रहे हैं....।’
गिंगरास ने कहा कि इस कोष से मीडिया प्रतिष्ठान संकट के समय और बेहतर खबर लोगों तक पहुंचा सकेंगे।
इसके लिये मीडिया प्रतिष्ठानों से 29 अप्रैल तक आवेदन देने को कहा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

